News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक ने बाढ़ व सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ किया बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

May 12, 2025  |  8:06 PM

209 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक ने बाढ़ व सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ किया बैठक WhatsApp
Responsive image
  • पनियहवा बंधा, गैनही ड्रेन की साफ- सफाई और बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बाढ़ के दृष्टिगत बंधे का निर्माण, ड्रेनों की साफ- सफाई को लेकर उपनगर स्थित फैक्टी गेस्ट हाउस में बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंताओं के साथ बैठक कर बाढ़ पूर्व सभी कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सोमवार को चीनी मिल के गेस्ट हाउस में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने अधीक्षण अभियंता (नहर) आलोक कुमार, अधीक्षण अभियंता (बाढ़) जे.पी. सिंह के साथ फैक्टी गेस्ट हाउस में बैठक कर छितौनी पुलिस चौकी से पनियहवा तक बंधा निर्माण कार्य, गैनहीं ड्रेन की साफ-सफाई, चमरडीहा, सोनबरसा सिसवा गोपाल, सारंग छपरा और सोहरौना के सरेह में जलजमाव से हजारों एकड़ खेती योग्य भूमि पर फसलों की क्षति से निजात के लिए और कुरसहां ड्रेन की सफाई के लिए अभियंताओं को निर्देशित किया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता बीके वर्मा, बी. राम, डी. राम, सहायक अभियंता मनोरंजन कुमार, रावेंद्र राठौर, फुरकान उल्लाह, अवर अभियंता सतीश कुमार, गिरजेश कुमार, भाजपा नेता आलोक तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, प्रद्युम्न तिवारी, आनन्द सिंह, विकास तिवारी, सनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking