खड्डा/कुशीनगर। विकास खण्ड खड्डा के सभागार में शनिवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत 804 लोगों को विधायक विवेकानंद ने पापर्टी कार्ड वितरित किए।
शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने वर्चुअल रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशभर के लगभग 50 हजार गांवों में 58 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण और योजना के लाभार्थी कार्ड धारकों के साथ संवाद के कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना एवं लाभार्थियों को भू- अधिकार पत्र (पट्टे) भेंट किए। विधायक ने कहा कि 5 साल पहले स्वामित्व योजना शुरू की गई थी ताकि गांवों में रहने वाले लोगों का उनका कानूनी प्रमाण दिया जा सके। बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 804 स्वामित्व कार्ड वितरित किये गये।
उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी खड्डा प्रभाकर सिंह, तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अखिलेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…