News Addaa WhatsApp Group Join करें

होली पर्व को लेकर बढ़ी चौकसी, तरयासुजान पुलिस ने निकाला मोटरसाइकिल मार्च

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 5, 2023  |  7:50 PM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली पर्व को लेकर बढ़ी चौकसी, तरयासुजान पुलिस ने निकाला मोटरसाइकिल मार्च

कुशीनगर। होली के पर्व को देखते हुए रविवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कस्बों मे मोटरसाइकिल मार्च करते हुए लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

आगामी दिनों में होली का त्योहार है। त्योहार में शांति व सौहार्द बनाये रखने के लिए रविवार को कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के निर्देशन मे कस्बे में पुलिस ने मोटरसाइकिल गश्त किया। गश्त के दौरान लोगों को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही बताया गया कि किसी भी दशा में सौहार्द में खलल नहीं आने दिया जाएगा। कोतवाल राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई भी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो पुलिस उससे सख्ती के साथ निपटेगी।साथ ही अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई उन्होंने ने कहा लोग होली का त्योहार शांति व सौहार्द से मनाएं। साथ ही अराजकों को चेतावनी दी गई कि पुलिस उन पर कड़ी नजर रख रही है। त्यौहार के दौरान जो भी खलल डालने की कोशिश करेगा उसे बिलकुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लोगों से अपील की गई कि लोग अफवाहों से सावधान रहें और यदि कोई ऐसा करता दिखे तो पुलिस को सूचित करें।

मोटर साईकिल मार्च में चौकी प्रभारी तिनफेडिया निरंजन राय ,उपनिरीक्षक रूपेंद्र पाल, उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव, उप निरीक्षक आशीष सिंह ,उप निरीक्षक उमेश सिंह कांस्टेबल मुहर्रिर अखंड प्रताप सिंह, कांस्टेबल श्रीकृष्ण मोर्य ,कांस्टेबल अभिनव कुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र कुशवाहा ,कांस्टेबल रजनीश पाल,
कांस्टेबल पंकज मौर्य शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking