देवरिया। जिले के बनकटा ब्लाक के गेट से भुगतान के नाम पर प्रधान से मांगी थी 10% कमीशन मांगने वाले ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन गोरखपुर टीम ने मंगलवार शाम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर दिया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की खबर लगते ही कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बनकटा ब्लाक के सिरसिया पवार गांव के रहने वाले सुशील मिश्र ने एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम से यह शिकायत की थी कि हमारे ग्राम पंचायत में नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी रजनीश कुमार भारती हमारे गांव में हुए विकास कार्यों मैं 10% का कमीशन मांगते हैं. रुपये न देने के एवज में कई दिनों से डोंगल नहीं लग रहा था और भुगतान नहीं हो पा रहा था। मैंने इसे कई बार रिक्वेस्ट किया और शिकायत की लेकिन फिर भी VDO नहीं माने और कमीशन के लिए हमारे माता जी पुष्पा देवी, जो कि ग्राम प्रधान हैं, को परेशान करते हैं। जिसके चलते मैंने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से शिकायत की, शिकायत को संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम सीधे ब्लॉक परिसर में पहुंच गई और ग्राम प्रधान से बात करके नोट में केमिकल लगाकर सेक्रेटरी को देने की बात हुई।
इसके बाद प्रधान पुत्र ब्लॉक गेट पर सेक्रेटरी को आठ हजार रुपये दे दिए। वहीं रुपये देने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने सेक्रेटरी को रुपये लेते हुए रंगे-हाथ पकड़ लिया व बनकटा पुलिस को सौंप दिया।
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…
गोरखपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के बीच गोरखपुर जंक्शन…