News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में प्रधान प्रतिनिधि से परेशान ग्रामीणों ने लगाए “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर, जाने पूरा मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 6, 2022  |  12:26 PM

1,360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में प्रधान प्रतिनिधि से परेशान ग्रामीणों ने लगाए “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर, जाने पूरा मामला!

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा दहाउर टोले में अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि के उत्पीड़न से तंग आकर अपने-अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं. मकान बिकाऊ के पोस्टर लगे होने की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा के दहाउर टोले में अनुसूचित जाति के अधिकांश लोगों का मकान है उनका आरोप है की प्रधान प्रतिनिधि के उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने ने मकान पर “यह मकान बिकाऊ है: का पोस्टर लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, फोटो वायरल होने के बाद देर रात पुलिस फोर्स गांव में पहुुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। गांव के लोगों का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने जबरन अनुसूचित जाति की आबादी की भूमि पर जबरन पानी की टंकी बनवाने का प्रस्ताव तैयार करा दिया है और उनके विरोध जताने पर प्रधान प्रतिनिधि ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि के उत्पीड़न ड़न से तंग आकर मकान बेचने की बात पुलिस को बताई।

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि का कहना है की मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए ऐसे आरोप लगा जा जरा है. गांव में पानी की टंकी स्वीकृत हुई है और इसके निर्माण कराने के लिए पहले से जगह चिह्नित है। कुछ दिन पूर्व तहसील प्रशासन ने चिह्नित जगह से अतिक्रमण हटवाया था।

इस विषय में स्थानीय पुलिस के कहना है की यह प्रकरण सामने आया है। जांच की जा रही है, दोनों पक्षों से बातचीत करके आपसी सहमत से इसका हल निकाला जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति गांव का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking