कुशीनगर । बुधवार को दोपहर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गंडक नहर में नेटूआ बीर बाबा स्थान के पास एक बीस वर्षीय युवती अचानक छलांग लगाई है,घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस गोता खोर की मदद से ढूंढने में जुटी है। लेकिन समाचार लिखते समय तक उसे ढूंढा नहीं जा सका है। अभी भी खोज बीन जारी है।
बताते चले कि बुधवार को दोपहर में कुछ बच्चे गंडक नहर के किनारे अपनी बकरियों को चारा रहे थे कि एक बीस साल की सलवार सूट पहनी युवती नहर के किनारे कही से दौड़ी हुई आई,और अपनी चपल नहर की पटरी पर छोड़ कर गंडक नहर में छलांग लगा ली। जब तक लोग कुछ समझते तबतक वह नहर के पानी में डूब गई, वहां उपस्थित बच्चे शोर मचाए,लोग दौड़े और स्थानीय पुलिस को सूचित किए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस गोता खोर के मदद से युवती को ढूंढने में जुटी है,लेकिन समाचार लिखते समय तक उसे ढूंढा नहीं जा सका है। वही युवती कहा कि रहने वाली है,अबतक पता नहीं चल पाया है।
प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा ने अभी अभी बताया कि युवती को ढूंढ लिया गया हैं। पहचान करने की कोशिश शुरू है। लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सका है।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…