News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशुनपुरा: जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 23, 2021  |  10:11 PM

940 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गाँव में शुक्रवार को एक किशोर ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। रोते विलखते परिजनो ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया ।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

शुक्रवार को पवन पुत्र संजय उम्र 13 वर्ष को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। किशोर पवन को डांट नागवार लगी व गुस्से में आकर कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया, जब उसकी तबियत ख़राब हुई तो मां को पता चला। इसी दरम्यान पवन गश खाकर गिरा तो सर पर चोट लग गयी। पवन के पिता रोजी- रोटी कमाने बाहर गये हैं। पवन को अस्पताल ले जाया जा रहा था की रास्ते में मृत्यु हो गयी। मां का रो- रो कर बुरा हाल है। बेवश मां को क्या पता था जिस पुत्र के सुधार हेतु डांट रही है वह इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लेगा। परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking