नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड के सिसवा गोईती ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने गांव के बिद्यालय पर शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत कर्मी के ऊपर कूटरचित प्रमाण पत्र के आधार पर कार्य करने तथा विभागीय अधिकारियों को उक्त प्रकरण से अवगत कराने पर भी कोई सकारात्मक करवाई न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाई की मांग की है।
उक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद गुप्त ने जिलाधिकारी को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके गांव के प्राथमिक बिद्यालय पर कूटरचित प्रमाण पत्र लगा कर वर्षों से एक महिला शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत है।जिसके सन्दर्भ में उनके द्वारा शिक्षा विभाग सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया परन्तु उनके द्वारा कार्यवाई के बजाय उक्त शिक्षा मित्र का अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया जा रहा है।इस सम्बंध में पक्ष जानने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने का प्रयास हुआ तो उनका फोन नही उठा।
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…