News Addaa WhatsApp Group Join करें

कल मनेगी विश्वकर्मा जयंती, सभी तैयारियां पूरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 2, 2023  |  7:45 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कल मनेगी विश्वकर्मा जयंती, सभी तैयारियां पूरी WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा के राजश्री मैरेज हाल में मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती

खड्डा/कुशीनगर। दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा के प्रकट दिवस के अवसर पर माघ शुक्ल त्रयोदशी के दिन कल दिनांक 3 फरवरी दिन शुक्रवार को विश्वकर्मा प्रकट उत्सव मनाया जाएगा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक सुदीप कुमार विश्वकर्मा एवं दुर्गेश वर्मा ने बताया कि वेद शास्त्रों में देवताओं के आचार्य शिल्पी के रूप में विख्यात भगवान विश्वकर्मा माघ शुक्ल पक्ष के तेरहवें दिन अर्थात माघ शुक्ल त्रयोदशी के दिन प्रकट हुए थे। जिसके कारण इस दिन भगवान विश्वकर्मा का प्रकट दिवस के रूप में यज्ञ हवन पूजन के साथ करने का विधान हमारे मनीषियों ने बताया है। कुछ विद्वानों की मान्यता यह भी है कि इसी दिन राजा पृथु को भगवान विश्वकर्मा ने स्वप्न में आकर दर्शन दिए थे जिस कारण उनका प्रकट दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाता है। स्थानीय क्षेत्र से जुड़े सभी विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा विश्वकर्मा प्रकट दिवसोत्सव राजश्री मैरिज हॉल खड्डा में शुक्रवार को दिन के 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति द्वारा समाज के लोगों से समय से पहुंचने की अपील किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking