News Addaa WhatsApp Group Join करें

Vivekananda Pandey Khadda/खड्डा में फिर खिला कमल, जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 10, 2022  |  9:21 PM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vivekananda Pandey Khadda/खड्डा में फिर खिला कमल, जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा में भाजपा निषाद गठबंधन के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय ने अपने निकटतम निर्दल प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा को 41,451 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ जूलूश की शक्ल में निकले व उनको माला पहनाकर विजयश्री की बधाई दी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

खड्डा विधानसभा की वोटों की गिनती दिनभर काफी तीब्र रही। दोपहर बाद ही खड्डा व तमकुही के सभी बूथों की गणना पूरी हो गयी। वोटों की गिनती के लिए चौदह टेबल लगाये गये थे व 29 चक्र में गणना पूरी हुई। अंतिम चक्र की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धनंजय सिंह पहलवान को 2272 मत, बसपा के निसार अहमद को 19997 मत, एआईएमआईएम के मु. अख्तर वसीम को 16419 मत, सुभासपा गठवंधन के अशोक चौहान को 21126 मत, भाजपा निषाद गठबंधन के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय को 88291 एवम् निर्दलीय विजय प्रताप कुशवाहा को 46840 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार विवेकानंद पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा को 41,451 मतों के भारी अंतर से चुनाव हराया। इसी तरह ओमप्रकाश को 1616 मत, नवलकिशोर को 940, आप के राजकुमार गुप्ता को 1446, कु.पूनमरानी को 1777, रामचंद्र सिंह को 1262 व नोटा को कुल 2973 वोट मिले।

कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक मिले नोटा को वोट: खड्डा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी धनंजय सिंह से अधिक वोट इसबार नोटा पर दबा। कांग्रेस प्रत्याशी धनंजय सिंह को 2272 मत जबकि नोटा पर उससे अधिक 2973 मत प्राप्त हुए।

विजयश्री मिलने के बाद सांसद व भाजपा नेताओं ने दी जीत की बधाई: खड्डा के नवनिर्वाचित विधायक विवेकानंद पाण्डेय की जीत पर सांसद विजय कुमार दूबे, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद मिश्र, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, हरिगोविंद रौनियार, चन्द्रप्रकाश तिवारी, बृजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी आदि ने बधाई देते हुए इसे जनता की जीत बताया।ढोल नगाड़े, रथ, बुल्डोजर आदि लेकर जगह जगह समर्थकों ने रंग अबीर व फूलमालाओं से किया विजयी प्रत्याशी का स्वागत।

पड़रौना से खड्डा नगर के लिए निकले नवनिर्वाचित विधायक विवेकानंद पाण्डेय का रास्ते में जगह जगह लोगों ने स्वागत् कर रंग अबीर लगा होली खेली। पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया है। पटाखों व रंग अबीर से सराबोर समर्थन अपने नेता व विधायक का रास्ते में जोरदार स्वागत् कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर धनवीर सिंह मय फोर्स लगे हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking