अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अभी तक चुनावी चर्चा कर रहे मतदाताओं की निगाहें अब प्रत्याशियों के टिकट घोषित होने पर टिकी हुई हैं।फिलहाल मतदाता इस पर नजर गड़ाए हुए हैं कि किस दल से किस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अभी तक जनपद के मतदाता विभिन्न पार्टियों की हार जीत को लेकर चर्चा करने में लगे हुए थे लेकिन प्रत्याशियों के चेहरे सामने न आने पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।अधिकांश मतदाता अब प्रमुख सियासी दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं।प्रत्याशियों के नाम घोषित होने पर मतदाता अपना रुख साफ कर सकेंगे।इस समय मतदाताओं की नजर खासकर सपा,भाजपा,बसपा के प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित होने पर लगी हुई है।
ज्यादातर लोगों का मानना है कि जनपद में अधिकांश सीटों पर प्रमुख पार्टियों में मुकाबला कांटे का रहेगा।लेकिन अभी तक इन तीनों दलों ने जिले की विधानसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।सपा,भाजपा और बसपा से किस सीट पर कौन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा इस पर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।फिलहाल मतदाता प्रत्याशियों के चेहरे को लेकर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…