News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली कस्बे में जलजमाव बना परेशानियों का सबब

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 14, 2023  |  8:32 AM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली कस्बे में जलजमाव बना परेशानियों का सबब WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर।हाटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित थाना अहिरौली बाजार कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के पास जलजमाव से क्षेत्रीय जनता के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है।दर्जनों गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । मुख्य मार्ग पर हुए जलजमाव से लोगों के दुर्घटना का सबब बना हुआ है।ग्राम सभा धनहा निवासी अवनीश सिंह अहिरौली बाजार कस्बे में कुछ सामग्री खरीदने के लिए आ रहे थे मुख्य मार्ग में जलजमाव की स्थिति के कारण उनकी गाड़ी स्लिप कर गई वे गिर गए हल्की फुल्की चोट आई।इस तरह की दुर्घटनाएं जलजमाव के कारण आए दिन हो रही हैं। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर अधिकारियों का ध्यान मुख्य मार्ग पर जलजमाव के सम्बंध में कराया था जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है कस्बे के लोगों की शिकायत है कि उच्चाधिकारियों के वजह से आज मुख्य मार्ग पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

इस सम्बंध में सांसद विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है जिस पर जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं तथा सम्बंधित अधिकारियों को थाना दिवस के माध्यम से भी अवगत कराया जा चुका है जिस पर अब तक त्वरित कार्यवाही नहीं की गई है।मुख्य मार्ग पर जलजमाव की स्थिति के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं अब तो आलम यह है कि जलजमाव कस्बे में लोगों के घरों के सामने होना शुरू हो गया है। यह स्थिति 25 वर्षों से बनी पक्की नाली जो पोखरी की आराजी नम्बर 88 में गिर रही थी उसमें मिट्टी डालकर बन्द कर देने के कारण हुई है।

इस संबंध में सम्बंध में हल्का लेखपाल संजय सिंह ने बताया कि प्रतिवादी के द्वारा दो दिन का मौका मांगा गया है वह स्वयं नाली खुलवा देंगे।दो दिन के अवधि तक अवरूद्ध की गई नाली उनके द्वारा नहीं खुलवाई जाती है तो हम लोग स्वयं आकर मिट्टी डालकर अवरुद्ध की गई नाली को खुलवा देंगे।।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking