News Addaa WhatsApp Group Join करें

Wear Mask at Home : आखिर सरकार घर में भी मास्क पहनने को क्यों कह रही है, समझिए!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2021  |  8:58 PM

1,058 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Wear Mask at Home : आखिर सरकार घर में भी मास्क पहनने को क्यों कह रही है, समझिए!

देश कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, इस बीच सरकार ने सलाह दी है कि यह ऐसा समय है कि लोगों को घर के भीतर भी मास्क पहनना चाहिए. सवाल ये है कि सरकार ऐसा क्यों कह रही है कि परिवार के साथ घर में रहने पर भी मास्क पहनें. इस सवाल का जवाब भी सरकार ने ही दिया है. केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करे तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है. अगर संक्रमित व्यक्ति की गतिविधि 50 प्रतिशत तक थम जाए तो इस अवधि में केवल 15 लोग संक्रमित होंगे. वहीं गतिविधि 75 प्रतिशत तक घटने पर एक व्यक्ति 30 दिनों में 2.5 लोगों को संक्रमित कर सकता है.

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

अफरातफरी से नुकसान

कोरोना टीकाकरण पर केंद्र ने लोगों की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा है कि अनावश्यक अफरातफरी से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा है. टीकाकरण और कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार अपनाने पर जोर देते हुए सरकार ने टीकाकरण अभियान की गति को तेज करने की पैरवी की और कहा कि महिलाएं माहवारी के समय टीके की खुराक ले सकती हैं.

डॉक्टर की सलाह महत्वपूर्ण

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कई लोग डर से अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं. उन्होंने जोर दिया कि डॉक्टरों की सलाह पर ही अस्पताल में भर्ती होना चाहिए. चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी पर सरकार ने कहा है कि भारत में पर्याप्त चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्ध हैं, लेकिन इसे अस्पतालों तक पहुंचाना चुनौती है.

तर्कसंगत हो ऑक्सीजन का इस्तेमाल

सरकार ने अस्पतालों से तर्कसंगत तरीके से ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने को कहा है. मरीजों को रेमडेसिविर और टोसिलिजुमाब जैसी दवा भी तार्किक तरीके से लिखने पर जोर दिया है. सरकार ने कहा कि समय आ गया है कि लोगों को घरों में भी मास्क पहनना चाहिए.

अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 14.19 करोड़ खुराकें दी गयी हैं. इनमें से 45 साल से अधिक उम्र के 9.79 करोड़ लोगों को पहली खुराक और 1.03 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र
शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र

पटनी गांव में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking