News Addaa WhatsApp Group Join करें

शाबास खड्डा पुलिस! लापता बच्चे को 2 घण्टे में सकुशल परिजनों को सौंपा।

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 11, 2021  |  9:20 PM

856 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शाबास खड्डा पुलिस! लापता बच्चे को 2 घण्टे में सकुशल परिजनों को सौंपा। WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कर्तव्य पथ पर डटी रहने वाली पुलिस को वाहवाही कम ही मिल पाती है। हालांकि कई बार खाकी के कई कर्तव्यनिष्ठ और सजग सिपाही इस धारणा को गलत साबित करते हैं। वह इंसानियत की ऐसी मिसाल रचते हैं, जिसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताजा मामला खड्डा थाने के कस्वे का है जहां शनिवार को रिश्तेदारी में बिहार के सिवान जिले से आया 5 वर्षीय लड़का भटक कर कस्बे में इधर -उधर रोने लगा। लोगों की नजर पड़ती तो वह रोते हुए सिर्फ अपने परिजनों को ढूंढ रहा था। कस्वा ईंचार्ज रमाशंकर यादव के तत्परता व मेहनत से 2 घण्टे की खोजवीन के बाद बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।

बताते चलें कि खड्डा कस्बे के वार्ड नं. 4 आजाद नगर निवासी अजीमुल्लाह के घर बिहार के सिवान जिले के लकरी दरगाह थाना बड़हरिया से उनके साले मुमताज का परिवार आया था। शाम को मुमताज का लड़का साजिद अली उम्र 5 वर्ष रिश्तेदार के घर से भटकते हुए दूर सब्जी मंडी की ओर पहुंच गया और विछड़ने के कारण रोने लगा। कस्वा गश्त पर निकले एस आई रमाशंकर यादव व कां. उमाशंकर यादव को सूचना मिली तो तत्काल हरकत में आकर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से प्रसारित कर, स्वयं बच्चे को लेकर सभी चौक चौराहों पर उसके परिजनों को ढूंढ़ने लगे लगभग दो घण्टे के बाद पता चलने पर कस्बे के अजीमुल्लाह के परिवार में बच्चे को लेकर पहुंचे जहाँ पूरी तरह तस्दीक करने के बाद बच्चे को माता-पिता व रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस मानवीय पहल की जहां रिश्तेदारों ने धन्यवाद दिया वहीं मां को भटके हुए अपने लड़के को पाकर खुशी से आंख में आंसू छलक पड़े।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking