News Addaa WhatsApp Group Join करें

ट्विटर पर मांगा खून तो हाजिर हो गई कुशीनगर पुलिस, खून देकर बचाई गर्भवती महिला की जान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2023  |  9:34 AM

1,195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्विटर पर मांगा खून तो हाजिर हो गई कुशीनगर पुलिस, खून देकर बचाई गर्भवती महिला की जान

कुशीनगर । मानवता की मिसाल समय-समय पर दिखाई पड़ जाती है। यूं तो हमेशा पुलिस की खामियों की ही खबरें आती हैं। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो लोगों की सेवा कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है। यहां अस्पताल में एक गर्भवती महिला को अचानक उसे ब्लड की जरूरत पड़ गई। परेशान परिजनों ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर पुलिस से मदद मांगी। मैसेज पुलिस विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा जिसके बाद एसपी धवल जायसवाल ने इसकी सूचना अपने विभाग के सभी पुलिसकर्मी तक पहुंचाई। फिर क्या था, सुचना मिलते ही रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी विपिन मौर्या बिना देर किए अपने अधिकारियों से अनुमति लेकर ब्लड देने अस्पताल पहुंच गया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

ट्विटर पर मांगा खून तो हाजिर हो गई पुलिस

खून की तत्काल व्यवस्था न होते देख गर्भवती महिला के परिजनों ने अपने एक मित्र से ट्विटर पर पुलिस से मदद की गुहार लगाने को कहा. “अभी 1 यूनिट ब्लड की तत्काल आवश्यकता है! ” ये ट्वीट पुलिस के बड़े अफसरों तक पहुंचा, जिसके बाद एसपी धवल जायसवाल ने इसकी सूचना जिले के सभी पुलिसकर्मी तक पहुंचाई. अधिकारी का मैसेज देख रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी विपिन मौर्या फर्ज और इंसानियत की याद आई. और तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए. पुलिस कर्मी द्वारा इंसानियत और मानवता भरे इस कार्य से प्रभावित होकर गर्भवती महिला का पूरा परिवार और हॉस्पिटल के डॉक्टर बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking