सुरेंद्रनाथ द्विवेदी/राज पाठक
कुशीनगर। ठंड के बीच कुशीनगर में बृहस्पतिवार को सुबह देर से धूप धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।धूप निकलने से लोग अपने घरों से निकलकर धूप का लाभ उठाने लगे। कोहरा और शीतलहर से परेशान लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकले, जिससे बाजारों में खासी रौनक रही। धूप में बच्चों और बुजुर्गों ने आनंद लिया।
दोपहर में धूप की गर्माहट का अहसास होने पर छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद में मग्न हो गए।हालांकि शाम बाद ठंड का असर बढने लगा।
मगर सुबह और रात को मौसम सर्द बना रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इस सीजन का जनवरी सबसे ठंडा महीना रहा। नए साल के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी धूप के बीच सर्द हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। कई दिनों बाद बृहस्पतिवार को दिन में निकली धूप से लोगों के चेहरे खिले दिखे। बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंडी हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में जाकर कैद हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो कई दिन बाद तेजी धूप खिली है।
लिट्टी-चोखा की बढ़ी डिमांड: ठंड बढ़ने के साथ लोग अपने घरों में लिट्टी-चोखा का आनंद उठा रहे हैं। वहीं,अंडा की मांग बढ़ गई है। चाय-कॉफी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…