रामकोला/कुशीनगर । विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने व देश के प्रति समर्पण भाव रखने वाले भारतीय जनमानस के गौरव व देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रामकोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और आपस में एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियाँ मनाई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में मरीजो के बीच फल भी वितरण किया। मोदी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाईयाँ देते हुए दीघार्यु की कामना की।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, महामंत्री मनोहर गुप्ता, विश्वजीत गोविन्द राव , अमित गोविन्द राव, दिनेश गोंड, प्रसिद्ध नाथ दुबे, प्रेम तिवारी, मृत्युंजय पांडेय, शैलेश सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, सिंगासन यादव, राजेश गौतम, सिमला खरवार, राजन प्रधान, राम सिंह कुशवाहा, विशाल चंद, राजेंद्र राव, सुभाष सिंह, दिलीप कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…