खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खंड के गांव कोप जंगल (छितौनी घाट) में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती मेले के मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे रहे।
मेला दंगल के आयोजक ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा व कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्राचीन कला कुश्ती अब विलुप्त हो रही है, इसे जीवंत रखने की आवश्यकता है। इसके बाद कुश्ती में 35 जोड़ी पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों पर अपने-अपने दाव पेंच आजमाए। इस कुश्ती में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, पनियरा आदि जिलों के पहलवान शिरकत किये जिसमें विवेक खजनी गोरखपुर व बच्चन पडरौना के बीच मुकाबला बराबर रहा।वही चंद्रेश्वर मठिया व अंशू गाजीपुर के मुकाबले में चंद्रेश्वर ने अंशू को चित्त कर विजयश्री अपने नाम किया। मंजेश सोहरौना व महबूब बैजनाथपुर में महबूब ने मंजेश को आसमान दिखाया।कृष्णा पडरौना व गोलू बोधीछपरा के बीच मुकाबला बराबर रहा। दंगल में रेफरी की भूमिका में शंकर सिंह व सुदर्शन पहलवान रहे। संचालन जिला पंचायत सदस्य नुरलैन ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

कोप जंगल निवासी लल्लन पाल का भेड़ा रॉकी स्टार ने देवतहां निवासी सद्दाम हासमी के भेड़े को शिकस्त दी
तो वहीं दूसरे मुकाबले में लोरिक पाल के भेड़े शेरु ने बेलवा निवासी सुनील के भेड़े को पीठ दिखाने पर मजबूर किया, जिसे कुश्ती प्रेमियों ने देखकर खूब आनन्द लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक मनोज पाण्डेय, पूर्व जिला प्रभारी हियुवा अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ संतोष मणि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा व मेला व्यवस्थापक सुबोध कुशवाहा, संतोष दूबे, रामानुज मिश्रा, निखिल, पिन्टू मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष प्रधानसंघ खड्डा संग्राम सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, मेला संयोजक पारस कुशवाहा, मेला प्रबंधक जयप्रकाश सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश, धर्मेंद्र गौड़, पल्लू शाही, अनिरुद्ध, धनन्जय सिंह, प्रधान श्रवण कुशवाहा, सिब्बन मद्धेशिया, विनय पाठक उर्फ मारुति पहलवान, विजय कुशवाहा, बृजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…