News Addaa WhatsApp Group Join करें

यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 1, 2026  |  4:06 PM

433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। यक्ष एप की मदद से एक अंतरजनपदीय शातिर हिस्ट्रीशीटर लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल और नगदी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर श्री लक्ष्मी निवास मिश्र (आईपीएस) एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्री विनोद कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा गोरखपुर जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर स्थित नेमबोर्ड के पास से संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नागेन्द्र चौहान (28 वर्ष) पुत्र मन्नू चौहान निवासी नुरुद्दीनचक, थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग 15 हजार रुपये) और 7800 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

यक्ष एप से खुली असलियत से पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले खुद को पहली बार अपराध करने वाला बताया, लेकिन जब यक्ष एप के माध्यम से सत्यापन किया गया तो वह थाना कैंपियरगंज का शातिर हिस्ट्रीशीटर निकला। उसके खिलाफ गोरखपुर और महाराजगंज जनपद में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।
चलती ट्रेनों पर करता था वारदात।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता था। चलती ट्रेन पर पत्थर मारकर यात्रियों का मोबाइल गिरा देता और फिर उसे उठा लेता था। प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों से भी चोरी करता था। चोरी के मोबाइल और सामान को राह चलते लोगों को बेचकर अपना खर्च चलाता था।
घटना का खुलासा
आरोपी ने 27 अप्रैल को तरंग क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन में मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। असफल होने पर उसने पत्थर मारकर यात्री को निशाना बनाया। वह पिछले कई दिनों से स्टेशन पर वारदात की फिराक में घूम रहा था और चोरी का माल बेचने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बरामदगी
01 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग ₹15,000)
₹7800 नगद
पुलिस टीम की भूमिका
इस गिरफ्तारी में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी दशरथ प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking