News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी सरकार ने पेश किया 7,301 करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं व किसानों समेत इन्हें मिलेगा लाभ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2021  |  2:27 PM

2,119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार ने पेश किया 7,301 करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं व किसानों समेत इन्हें मिलेगा लाभ! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन बुधवार को योगी सरकार द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया गया. योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश ख्नन्ना ने इस दौरान 7 हजार 301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, जो कि 5 लाख 50 हजार करोड़ के वार्षिक बजट का मात्र 1.33 फ़ीसदी है. योगी सरकार द्वारा इस अनुपूरक बजट को अत्यंत जनकल्याण या फिर अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिये पेश किया गया है. जिसमें युवाओं और किसानों के साथ आशा बहुओं, आंगनबाड़ी वर्कर और चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने की भी व्यवस्था की गई है. बजट पेश किए जाने के दौरान सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा किया. जिसके कारण सदन की कार्यवाही 40 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ये हैं बजट की बड़ी घोषणाएं:

1. इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, गन्ना किसानों के भुगतान और अधिवक्ताओं की मदद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्घि, बिजली सुधार व गोवंश के रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया है.
2. वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने युवाओं के रोजगार के लिए 3 हजार करोड़ रुपए आवंटित करने का ऐलान किया.

3. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है. वह सदन की कार्यवाही में बाधा डालना चाहता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम अन्य राज्यों से कम हैं. इन पर वैट भी अन्य राज्यों की तुलना में कम है.

4. गन्ना किसानों का भुगतान और अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा निधि का बजट में प्रावधान किया गया है.

5. राजधानी में अंबेडकर स्मारक तथा सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण, आंगनबाड़ी, आशावर्कर और चौकीदारों के लिए मानदेय में वृद्धि, गोवंश का रखरखान और आयोध्या में पार्किंग की व्यवस्था व बेसिक इफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में प्रावधान किया गया है.

6. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अनुपूरक बजट में प्रदेश के युवाओं को डिजिटली सक्षम बनाने के लिए कोष की स्थापना की खातिर 3000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.

7. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है.

8. बलिया लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.

9. विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए भी संसाधनों का इंतजाम किया गया है.

विपक्ष कर रहा है हंगामा

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले महंगाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है. जनता परेशान है, त्रस्त है. उन्होंने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश मे सबसे सस्ता डीजल पेट्रोल यूपी में है. सरकार मुफ्त खाद्यान्न बांट रही है. हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विपक्षी सदस्यों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन्‍होंने सदन की कार्यवाही को 40 मिनट के लिए स्थगित कर दी.ad5


ad3


ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking