News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी सरकार किसानों से 1.50 रुपये किलो खरीदेगी गाय का गोबर, जाने क्या है प्लान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2022  |  11:02 AM

1,165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार किसानों से 1.50 रुपये किलो खरीदेगी गाय का गोबर, जाने क्या है प्लान!

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों से गाय का गोबर खरीदेगी. राज्य के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में गाय के गोबर से CNG बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा जिसके लिए किसानों से 1.50 रुपये प्रति किलो की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बरेली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में गाय के गोबर से CNG बनाने का काम शुरू किया जाएगा और इसके लिए किसानों से डेढ़ रुपये किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए मॉडल के रूप में बरेली को चुना गया है. विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में एक साल के भीतर सड़कों पर घूमने वाले और किसानों के खेत में घुसने वाले पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी.

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में आवारा मवेशी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था, जिसके लिए विपक्षी दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान योगी सरकार को निशाना बनाया था. इस समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि आवारा पशुओं के कारण राज्य के किसानों को हो रही समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है.

उन्होंने यह भी वादा किया था कि 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता समाप्त होने और नई सरकार बनने के बाद इस समस्या का समाधान किया जाएगा.मंत्री ने यह भी कहा कि गायों को ‘गौशालाओं’ और ‘गौ अभ्यारण केंद्र’ में रखा जाएगा और गौ अभ्यारण केंद्र बनाने का कार्य किया जा रहा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking