News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी सरकार की बड़ी सौगात, 33 हजार किसानों का कर्जा होगा माफ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2023  |  10:15 AM

2,120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार की बड़ी सौगात, 33 हजार किसानों का कर्जा होगा माफ WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल पर किसानों को बड़ी सौगात दे दी है। सरकार जल्द ही किसानों का कर्जा माफ करने जा रही है, इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

19 जिलों के किसान शामिल: यूपी सरकार की किसान कर्ज माफी योजना के तहत 19 जिलों के 33 हजार से ज्यादा किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इसके लिए पात्र किसानों की लिस्ट बना ली गई है। इसी लिस्ट के हिसाब से किसानों का कर्जा माफ होगा।

190 करोड़ खर्च: सरकार की तरफ से किसानों का 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। वर्ष 2017 में सीएम योगी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया गया था। जिसके तहत लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया था। उस दौरान जो भी किसान किसी कारण के चलते छूट गए थे। अब उन 33408 किसानों का भी 190 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। योगी सरकार ने इस बारे में गजट भी जारी कर दिया है।

कैसे चलेगा पता: जिन किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वे अपना नाम योजना की सूची में देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्जमाफी की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सूची में अपना नाम देखने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सूची (किसान कर्ज माफी सूची ऑनलाइन 2023) में अपना नाम देख सकेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking