News Addaa WhatsApp Group Join करें

सितंबर के पहले सप्ताह में होगा योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जानें संभावित मंत्रियों के नाम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2021  |  3:23 PM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सितंबर के पहले सप्ताह में होगा योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जानें संभावित मंत्रियों के नाम! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चा ने फिर से जोर पकड़ लिया है। योगी सरकार का तीसरा विस्तार सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है. इसके लिए कई बार चर्चाएं पहले भी तेज हुईं हैं. सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हुई मीटिंग के बाद मंत्रिंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. सूत्रों के अनुसार जितिन प्रसाद और संजय निषाद के नाम पर मुहर लग चुकी है. यानी इन दोनों का मंत्री बनना तया है.

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

वहीं मंजु सीवास ,सोमेंद्र गुर्जर, आशीष पटेल , राहुल कोल, संजय गोंड ,रवि सोनकर, सहेंद्र रमाला, तेजपाल नागर, संगीता बलवंत बिंद, एमपी सेंथवार, बंबा लाला दिवाकर के नाम की भी चर्चा चल रही है.

सीधा चुनावों पर पड़ेगा असर
उत्तर प्रदेश का राजनितिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री यूपी से ही ताल्लुक रखते हैं. देश की सियासत में ये भी कहा जाता है की दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है. उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव कुछ महीने बाद ही होने वाले हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल करते समय योगी आदित्यनाथ सरकार को समझदारी से काम लेना होगा. क्योंकि इस मंत्रिमंडल विस्तार का सीधा असर चुनावों पर पड़ेगा.

मंत्रिमंडल में कितनी जगह खाली?
योगी सरकार बनने के बाद दूसरा और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त 2019 को किया गया था. तब योगी सरकार में 56 मंत्री थे. पहले कोरोना काल में दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमलारानी वरुण का निधन हो गया था. जबकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हो गई. इसके बाद मंत्रियों की संख्या 53 हो गई, जबकि मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं.

अभी मंत्रिमंडल में हैं कितने मंत्री?
जानकारी के अनुसार पहले लखनऊ में सरकार और संगठन की बैठक होगी. इसमें संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व की सहमति ली जाएगी और अंतिम मुहर लगने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि 21 राज्य मंत्री है. इस तरह से योगी सरकार कुल मंत्रियों की संख्या 53 है जबकि 60 मंत्री यूपी में हो सकते हैं. इस तरह से 5 -7 मंत्री बनाए जा सकते हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking