News Addaa WhatsApp Group

खड्डा नगर में हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा भाजपाई, गूंजे जयकारे

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 13, 2022  |  11:02 AM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा नगर में हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा भाजपाई, गूंजे जयकारे
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय सहित संघ व भाजपाइयों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकला यात्रा
  • पूरा नगर राष्ट्र भक्ति नारों से रहा गूंजता

खड्डा/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक व विचार परिवार ने शनिवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय की अगुवाई में जुलूस के संग तिरंगा यात्रा निकाला। रास्ते में वंदे मातरम् व भारत माता की जय का उद्घोष कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारे गूंजते रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर...

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधायक विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में खड्डा स्थित काली मंदिर पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विचार परिवार ने सर्वप्रथम ध्वज प्रणाम किया। उसके बाद तिरंगा यात्रा जुलूस जटाशंकर पोखरे पर पहुंचा। आजाद चौक, फलमंडी चौक होते हुए सब्जी मंडी चौराहे से थाना रोड़ होते हुए सुवास चौक पर पहुंचकर जयघोष के साथ समाप्त हो गया। रास्ते में वंदे मातरम् व भारत माता की जय का उद्घोष से पूरा नगर क्षेत्र देशभक्ति नारों से गूंजता रहा। झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारे गूंजते रहे।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, आलोक तिवारी, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विजयलक्ष्मी मिश्रा, मनोज जायसवाल, दुर्गेश्वर वर्मा, विजय कन्नौजिया,चन्द्रप्रकाश तिवारी, राकेश मद्धेशिया, ललित पाण्डेय, प्रिंस मद्धेशिया, अजीत तिवारी, नत्थू शर्मा, राजेश्वर सिंह, अतुल प्रताप राव, राजू यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking