महुआडीह/देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशानिर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्रेयस त्रिपाठी के कुशल मार्ग निर्देश में अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्व चलाए जा रहे अभियान, वांछित वारंटियों के गिरफ्तारी के क्रम में शुक्रवार को देरशाम क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र मय टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि चैनपुर ईटभटठे पर एक संदिग्ध घुम रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची, पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पकडा जामातलाशी के दौरान उसके पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर चालू हालत में मिला। नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम बिरेंद्र प्रसाद पुत्र शंकर प्रसाद निवासी थरुआडीह हाटा जनपद कुशीनगर बताया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त युवक के विरुद्व सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही हेतू न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी का रिवाल्वर बरामद हुआ है जिसके संबंध में कुशीनगर के हाटा कोतवाली में रिवाल्वर चोरी मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त के बिरुद्व पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज़ है।इस गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह,हेका श्यामनरायन पांडेय,मनोज पटेल, उमाकांत गौतम मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…