News Addaa WhatsApp Group Join करें

युवाओं ने श्रमदान से शनीचरी फील्ड के रनिंग ट्रैक को दिया नया जीवन

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 31, 2025  |  8:09 PM

285 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवाओं ने श्रमदान से शनीचरी फील्ड के रनिंग ट्रैक को दिया नया जीवन WhatsApp
  • भर्ती की तैयारी में होगई आसानी, ट्रैक की सख्ती और फिसलन से राहत
  • सामूहिक प्रयास से धावकों ने तैयार किया 400 मीटर का रनिंग ट्रैक

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील के बरवाराजापाकड़ ग्राम पंचायत के सीताराम चौराहे पर स्थित शनीचरी फील्ड अब युवाओं की लगन और सामूहिक सहयोग की मिसाल पेश कर रहा है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों में चयन का सपना संजोए लगभग तीन सौ युवक-युवतियां प्रतिदिन इस मैदान में पसीना बहाते हैं। क्षेत्र में इसे लंबे समय से ‘भर्ती की नर्सरी’ कहा जाता है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

बारिश के दिनों में मैदान का 400 मीटर का रनिंग ट्रैक घास से ढक गया था। देखभाल न होने से मिट्टी सख्त होकर ऐसी हो गई थी कि धावकों को दौड़ना तो दूर, फिसलन और चोट लगने का डर हमेशा बना रहता था। बावजूद इसके युवाओं ने हिम्मत नहीं हारी। रविवार को उन्होंने आपसी सहयोग से श्रमदान शुरू किया। पहले ट्रैक्टर से पूरी पट्टी की गहरी जुताई करवाई गई, उसके बाद पाटा लगवाकर जमीन को समतल किया गया। अंत में फावड़ा और हाथ से घास की सफाई की गई। दिन भर की मेहनत के बाद ट्रैक पूरी तरह दुरुस्त हो गया। धावकों ने कहा कि जब तक हम खुद आगे नहीं आएंगे, तब तक कोई हमारी समस्या हल नहीं करेगा। सामूहिक प्रयास से तैयार हुआ यह रनिंग ट्रैक अब युवाओं के आत्मविश्वास और जुझारूपन की पहचान बन चुका है। मैदान पर फिर से वही रौनक लौट आई है और तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों का उत्साह दोगुना हो गया है।

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, राजकुमार पांडेय, शिवम सिंह, सोहन यादव, अरशद अंसारी, राकेश यादव, विकास यादव, पवन प्रजापति, रामजीत यादव, रंजीत कन्नौजिया, सूरज कन्नौजिया, खुशहाल, निरंजन कुशवाहा, जैकि वर्मा, राकेश वर्मा, कृष्ण यादव, राहुल चौहान, करण शर्मा, साहिल अंसारी, सूरज प्रजापति, उदयप्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking