News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की तीन बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 31, 2025  |  7:59 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की तीन बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव

 

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

कुशीनगर । अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी की वारदातों की बात कबूल की है। साथ ही पुलिस को ऐसे सुराग भी मिले हैं, जिनसे चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी गुरवलिया बाजार थाना तुर्कपट्टी और जियाउल हक पुत्र जाकिर अंसारी निवासी लक्षिया खास थाना पटहेरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें (हिरो सीडी डिलक्स, हिरो एचएफ डिलक्स और टीवीएस 100) बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.70 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्वेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 230/2025 धारा 317(2)/317(5)/341(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे लोग विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी कर कुछ दिन छिपाकर रखते हैं और बाद में अन्य राज्यों में बेच देते हैं। पुलिस मान रही है कि इस गिरफ्तारी से वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, सच्चिदानन्द यादव तथा कांस्टेबल जगजीवन जायसवाल, श्रीकृष्ण पाण्डेय और राजन जायसवाल शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking