News Addaa WhatsApp Group Join करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तमकुहीराज ने चीन के नीतियों का किया विरोध चीन उत्पादों का करे बहिष्कार::मुकल शर्मा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2020  |  1:09 AM

1,117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तमकुहीराज ने चीन के नीतियों का किया विरोध चीन उत्पादों का करे बहिष्कार::मुकल शर्मा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चीन के विस्तारवादी नीतियों का विरोध करते हुए चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आहवान किया है। एबीवीपी ने यह आहवान ऐसे समय में किया है,जब लद्दाख में चीनी सैनिकों के द्वारा किए गए धोखे के कारण 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तमकुहीराज नगर इकाई के कार्यकर्तायो ने बहादुरपुर चौराहे पर शहीद सैनिकों को नमन करने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया ।इस दौरान चीन के समान का अधिक से अधिक बहिष्कार करने के लिए आहवान भी किया।
एबीवीपी के नगर मंत्री मुकुल शर्मा ने कहा कि विस्तारवादी चीन को कड़ा जवाब देने में भारत सर्वदा समर्थ हैं और चीन के बिरुध भारत की लड़ाई में प्रत्येक भारतीय नागरिक सरकार तथा सेना के पीछे मजबूती के साथ खड़ा है ।
भूषण शर्मा, कुंदन पासवान,रणधीर पटेल, विवेकानंद, सुजीत,अनूप, सच्चिदानंद, समशाद,आशीष शर्मा,नितेश, राजधिर,अतुल इत्यादि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- बिहार बॉर्डर पर ‘बालू-मोरंग सिंडिकेट’ की कमर तोड़ने में जुटी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking