कसया/कुशीनगर। दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता विपिन तिवारी के विरुद्ध कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई किए जाने के विरोध स्वरूप अधिवक्ता विधिक कार्य से बिरत रहे औरबार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।
कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल बार आध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी से तहसील सभागार देवरिया सलेमपुर में मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा और उनसे मांग किया कि अधिवक्ता के विरुद्ध इस तरह के उत्पीड़न की कार्रवाई यदि समाप्त नहीं हुई तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
अध्यक्ष बार कौंसिल श्री त्रिपाठी ने यह कहा कि यदि कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ता के विरुद्ध किए गए उत्पीड़न व गुंडा एक्ट की कार्रवाई को तत्काल वापस नहीं लिया जाता तो बार काउंसिल इसे अपनी लड़ाई मानकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को मुखर करकेआंदोलन को बाध्य होगी।
इस शिष्टमंडल में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रविंद्र मणि, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, बद्री नारायण दुबे, महामंत्री संजय सिंह, राजेश कुमार त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अनुराग द्विवेदी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…