अहिरौली बाजार/कुशीनगर।मंगलवार को मझने नाले के पास के 45 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना पर लोगो की भीड़ इकठ्ठा हों गई।बाद में मृत व्यक्ति की पहचान घोघरा ग्राम निवासी रामश्री पुत्र सुदर्शन कन्नौजिया के रूप में हुई।मौके पर पहुँचे अहिरौली थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जब परिजनों को इसकी सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया।लोगो ने बताया कि रामश्री किसी ईट भट्ठे पर काम करता था। मजदूरी करते हुए वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उसके परिवार में पत्नी, तीन लडकिया तथा एक पुत्र है।इस घटना से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है साथ ही परिवार पर भरण पोषण का संकट आ गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…
कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…
जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों…