देवरिया: एक व्यक्ति की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर बदमाशों ने 1.35 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। घटना शहर के देवरिया खास मोहल्ले में रविवार को हुई। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के राघव नगर मोहल्ला के रहने वाले केशव सिंह देवरिया खास मोहल्ला में नया मकान बनवा रहे हैं। रविवार की दोपहर बिल्डिंग मैटेरियल्स का भुगतान करने के लिए रुपए लेकर जा रहे थे। वह नव निर्मित मकान से कुछ ही दूरी पर थे कि पहले से मौजूद चार युवकों ने इनकी ऑख में मिर्च पाउडर झोंक दिया और पॉकेट में रखा 1.35 लाख रुपए व गले में पहनी सोने की चेन लूट कर भागने लगे। केशव सिंह के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया।
इस दौरान तीन बदमाश फरार हो गए जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दबोचे गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में केशव सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने तहरीर दी है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
देवरिया । जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव जंगल-झाड़ियों…
देवरिया। सदर कोतवाली में नवागत प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय के कमान संभालने के…
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…