News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तर प्रदेश पुलिस का मजेदार ट्वीट खूब हो रहा है वायरल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2021  |  10:47 AM

1,380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेश पुलिस का मजेदार ट्वीट खूब हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘पावरी हो रही है’ मीम को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस (Up Police) ने भी एक मजेदार ट्वीट किया है, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने रीट्वीट और लाइक किया है. इस ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि देर रात तक चल रही किसी पार्टी (जश्न या समारोह) के कारण उन्हें परेशानी हो रही है, तो वे आपात नंबर 112 पर फोन कर इसकी शिकायत कर सकते हैं.

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

उत्तर प्रदेश पुलिस अपने विभिन्न सोशल मीडिया खातों के जरिए कई बार अपने मजाकिया पोस्ट से लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती है.

देर रात की पार्टी से दिक्‍कत पर 112 पर करें फोन

पुलिस की 112 सेवा ने ट्वीट किया, ‘‘ये हम हैं और यह हमारी कार है. अगर देर रात हो रही किसी ‘पावरी’ से आपको दिक्कत हो रही है, तो ये हमारा नंबर है-112 .’ इस ट्वीट की पृष्ठभूमि में पुलिस की गाड़ी नजर आ रही है, जिसका शीर्षक है, ‘यदि देर रात कोई पार्टी हो रही है और आपको इससे दिक्कत हो रही है, तो 112 पर फोन करें.’

रविवार दोपहर को किए गए इस ट्वीट को सोमवार रात तक करीब 3,000 बार रीट्वीट किया जा चुका था और करीब 10,000 लोग इसे ‘लाइक’ (पसंद) कर चुके थे.

यूपी पुलिस का ट्वीट ऐसे हुआ वायरल

पाकिस्तानी युवती दानानीर मोबीन ने एक मीम तैयार कर इसे अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट किया था, जिसमें वह कार के सामने कुछ लड़के-लड़कियों के साथ मौजूद हैं और कहती नजर आ रही हैं कि ‘ये हमारी कार है, ये हम हैं, ये हमारी पावरी हो रही है’.दानानीर पार्टी कहना चाह रही हैं लेकिन पश्चिमी लहजे में बोलने की वजह से यह ‘पावरी’ सुनाई दे रहा है. यह मीम काफी वायरल हो रहा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking