News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत और 32 लोगों के घायल होने की खबर, मुख्यमंत्री योगी जी नेे शोक जताया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2020  |  10:59 AM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत और 32 लोगों के घायल होने की खबर, मुख्यमंत्री योगी जी नेे शोक जताया

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में शनिवार हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। जनपद पीलीभीत के पुरानापुर के पास एक बस और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 32 लोग से अधिक घायल बताये जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी पीलीभीत जयप्रकाश के सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसमें कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की पहचान करायी जा रही है।
जिन शवों की शिनाख्त हुई है उनमें बहराइच के बंजरिया नानपारा निवासी बाबादीन, कलावती, मोहन बहादुर, दीपा विश्वास पत्नी ललित विश्वास विजयनगर, आसाराम बापू ये सभी लखनऊ के बताये जा रहे हैं। बाकी अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों राजेश, अरविंद कुमार, शकील, श्याम बंजरिया, रामकुमार, आनंद कुमार, अमित सिंह, रफीक मुहल्ला शेर मोहम्मद, गुड्डू और दीपक निवासी सेहरामऊ उत्तरी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें रेफर कर दिया गया है।

*मुख्यमंत्री ने जताया शोक*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने क निर्देश दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking