News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसटीएफ ने एक रिटायर्ड बाबू के साथ एक फर्जी शिक्षक को दबोचा जानिये कहा का है मामला, फर्जी मार्कशीट का है आरोप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 24, 2020  |  11:06 AM

1,304 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसटीएफ ने एक रिटायर्ड बाबू के साथ एक फर्जी शिक्षक को दबोचा जानिये कहा का है मामला, फर्जी मार्कशीट का है आरोप

देवरिया

आपके लिए और..- गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम...

फर्जी शिक्षक एवं रिटायर्ड बाबू को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट पर नौकरी पाने का आरोप

गोरखपुर की एसटीएफ की टीम ने खुखुन्दू क्षेत्र के फर्जी शिक्षक एवं रिटायर्ड बाबू को गिरफ्तार किया।आरोप यह हैं कि शिक्षक ने अपने रिश्तेदार रिटायर्ड बाबू के साथ मिलकर फर्जी मार्कशीट बनवाकर नौकरी किया है। दोनो के खिलाफ खुखुन्दू थाना में मामला दर्ज हुआ है। पूछताछ में दोनों ने कई जिलो में फर्जी दस्तावेज मुहैया कराना कबूला है।
एसटीएफ के प्रभारी को मुखबिरों से कुछ दिन पूर्व सूचना मिली थी भलुअनी क्षेत्र के जमुना छापर विद्यालय पर तैनात शिक्षक नथुनी प्रसाद का बीए और बीएड का मार्कशीट फर्जी है। जांच में आरोप सही मिलने के बाद एसटीएफ ने शेरवा बभनौली निवासी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में पता चला कि मदन मोहन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त बाबू शिवप्रसाद की सहायता से फर्जी अंकपत्र बनवाया था। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने भाटपार के चकिया से शिवप्रसाद को भी गिरफ्तार किया। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे शिक्षक और सेवानिवृत्त बाबु को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कार्यवाही करने में एसएन सिंह, आशुतोष तिवारी , आलोक राय, यशवंत सिंह आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking