राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज आज सुबह अपनी सरकारी गाड़ी को छोड़कर क्षेत्र में बाइक से निकले एस डीएम कप्तानगंज ने अबैध खनन माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए रगड़गंज से अबैध बालू लदी आ रही पिकप को पकड़कर सीज कर दिया एवं भाग रहे पिकप चालक केविरुद्ध सीआर पी सी 151तहत कार्यवाही करते हुए उसका बयान अंकित किया।इस कार्यवाही से अबैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
तत्पश्चात पुनः क्षेत्र बदलते हुए बाइक से ही थाना क्षेत्र से गुजरने वाली छोटी गंडक नदी में माफियाओ द्वारा अबैध खनन कराने की सूचना पर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज अरविन्द कुमार एक सहयोगी के साथ भेष बदल कर वृहस्पतिवार सुबह खोटही गांव के बरवाडीह घाट पर पहुंचे |उपजिलाधिकारी को देखते ही माफिया पहचान गये और नाव छोड़ कर नदी में कूद गये | इसके बाद उपजिलाधिकारी नाव को खेते हुए लगभग दो किमी विश्वनाथपुर घाट पर पहुंचे जहां पर एक और बालू लदी नांव मिली दोनों नाव को नदी के तट पर निकाल कर जे सी बी मशीन से नष्ट करा दिए | और बालू को नदी में फेकवाया | इस संबंध में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज अरविन्द कुमार ने बताया की किसी भी कीमत पर बालू खनन नहीं होगा।तथा चिन्हित कर बालू कारोबारियों पर कार्रवाई की जायेगी।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…