News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: गन्ने के भुगतान को लेकर भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 9, 2021  |  2:14 PM

757 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: गन्ने के भुगतान को लेकर भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज चीनी मिल बिना किसानों को बताये ही बन्द कर दिया जो किसान हित में बिल्कुल नहीं है।एक तरफ तो सरकार दावा कर रही है कि हम किसानों की आय दुगुनी कर देंगें दूसरे तरफ किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन में सरकार कराने में असफल असहाय और विफल नजर आ रही है। इससे साबित हो रहा है कि किसानों की हितैषी कहने वाली योगी सरकार किसान हित की बात करके सिर्फ छलने का कार्य कर रही है।
उक्त बातें भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की जिला इकाई,कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह एक ज्ञापन तहसीलदार अहमद फरीद खान को सौपा। श्री सिंह ने माँग किया है कि जब तक चीनी मिल अपने जोन के किसानों का गन्ना पेराई नहीं कर लेता है तब तक बन्द नही होना चाहिए साथ ही साथ कप्तानगंज चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान पेराई सत्र 2020-21 का मात्र तीन दिन का एडवाइस बैंको में भेजा गया है एवं कप्तानगंज जोन के किसानों के गन्ने का भुगतान लगभग पैतीस करोड़ रूपये मिल के ऊपर अभी बकाया है। किसानों के गाढ़ी कमाई का रुपया मिल मालिक द्वारा उनके खातों में अभी तक नहीं भेजवाया गया जो किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। अन्त में श्री सिंह ने बताया है कि यदि दोनों माँगों के ऊपर कप्तानगंज चीनी मिल हिल्ला हवाली किया गया तो हमारा यूनियन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर विवश होगा। जिसका पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन होगी।
इस मौके पर नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय चेतई प्रसाद, संजय कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा, अधिवक्ता मिर्जा हुसैन,रामअधार प्रसाद,बिठल प्रसाद धीरज मौर्या के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

संबंधित खबरें
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking