News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया:- कुड़वा में अमृत सरोवर के लिए सांसद ने किया भूमि पूजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 26, 2022  |  8:57 PM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया:- कुड़वा में अमृत सरोवर के लिए सांसद ने किया भूमि पूजन

कसया:- गुरुवार को कुड़वा गांव के धन्नीपट्टी छठ घाट सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए भूमि-पूजन किया गया कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने पूजा अर्चन कर चंद्रशेखर आजाद सरोवर के नवनिर्माण व सुंदरीकरण की शुरुआत की अपने संबोधन मे सांसद ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकारें महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। इस सरोवर का कायाकल्प तो होगा ही इसके माध्यम से भावी पीढ़ी अपने पूर्वजों को भी जानेगी।अमृत सरोवर मनरेगा मजदूरों को रोजगार से जोड़ने का बड़ा माध्यम है. साथ ही विलुप्त होते तालाबों को नया जीवन भी मिलेगा। इसमें उसका सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा।जहां तालाब नहीं हैं, वहां तालाब की खुदाई की जाएगी ताकि बारिश के पानी का भंडारण हो सके। इससे गिरते जलस्तर को दोबारा ऊपर लाने में भी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में जल का संकट सभी के लिए एक चुनौती बनी है। हमें प्रकृति और अपने पूर्वजों द्वारा विरासत में दिए गए संसाधनों के सरंक्षण की परंपरा को बचाकर रखना होगा नहीं तो भावी पीढ़ी को जल का भारी संकट झेलना पड़ सकता है। इस योजना के तहत तालाबों को विकसित कर प्राकृतिक तरीके से जल शोधन किया जाएगा ताकि वह जल सिचाई के कार्य में उपयोग हो सके।अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह व संचालन सतीश शर्मा ने किया।मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा,टीएन राव,ओमप्रकाश जायसवाल,मन्केश राय, राकेश जायसवाल,संतोष सिंह ,अमिय जायसवाल,बीडीओ सुधा पांडेय,अमरजीत यादव, सुधीर राव, चंद्रप्रकाश यादव चमन,रामलोचन शर्मा,मनोज पांडेय,दीपक शर्मा,नीतीश यादव,सत्यनारायण निषाद,विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

भूमि पूजन के बाद सांसद ने कुड़वा के अपरूप टोला से बकुलादह होते हुए सिसई पूरब तोला तक4 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 5 किलोमीटर लंबे पिच सड़क का लोकार्पण भी किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking