कसया (कुशीनगर) :- क्षेत्र पंचायत हाटा के अहिरौली राय परसहवा परेवाटार भठही बाबू महूई बुजुर्ग गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा से पोखरे का सुंदरीकरण एवं पौधरोपण होगा।मनरेगा से तालाब की खुदाई व राज्य वित्त से पाथ-वे का निर्माण होगा। गुरुवार को कुशीनगर सांसद बिजय दूबे व भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने बैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।सांसद ने कहाकि गांव में बनने वाले अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए बरदान साबित होगा।इसके निर्माण से गांव के लोगों को स्वच्छ वातावरण में रहने का अवसर भी प्राप्त होगा।

श्री राव ने कहाकि सरकार की महत्त्वाकांक्षी के तहत चयनित तालाबों को पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा।जिससे की ग्रामीण परिवेश को और बेहतर बनाया जा सके। खण्ड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कहाकि योजना के तहत विकास खंड में 7 तालाबों का चयन किया गया है। इस गांव में परियोजना पर 24 लाख रुपये व्यय होगा। कार्य चरणबद्ध तरीके से निष्पादित किए जाएंगे। कार्यक्रम को बिनोद गुप्ता सरवर आलम सुभाष मदेशिया कमलेश पटेल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन दीपक श्रीवास्तव व अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार गोड ने किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य शुबुक तारा खातून ने सभी आगुतों के प्रति आभार प्रकट किया। एपीओ मनरेगा संजय कुमार,एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद कृष्ण कुमार प्रशांत यादव दीनानाथ राव गायत्री सोनी आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…