News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुचायकोट ने दुदही को दी पटखनी, कबड्डी का शिल्ड किया अपने नाम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 24, 2020  |  2:13 PM

1,405 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुचायकोट ने दुदही को दी पटखनी, कबड्डी का शिल्ड किया अपने नाम!

कुचायकोट मिडिल स्कूल के मैदान में चल रहे नाइट कबड्डी लीग में कुचायकोट की टीम ने यूपी के दूदही को हराकर शिल्ड पर कब्जा जमा लिया. नाइट कबड्डी के रोचक मुकाबले से लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा. खिलाड़ियों को शिल्ड देने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिहार का राजकीय खेल है इस खेल से युवाओं में ऊर्जा एवं जोश  का संचार होता हैं. उन्होंने कहा कि कबड्डी में भारत विश्व चैंपियन रहा है. कुचायकोट जैसे ग्रामीण क्षेत्र में भव्य आयोजन से ग्रामीण युवाओं को भरपूर अवसर मिलेगा. सरकार के खेलोइंडिया कार्यक्रम के तहत भी इस खेल को जोड़ा जायेगा. विशिष्ठ अतिथि कुचायकोट थाना प्रभारी अश्वनी तिवारी ने कहा कि खेल से समाज में समाजिक समरसता कायम होता हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से अनूप जी, विनय जी, आकाश जी, जुबैर सर , अमित कुशवाह , आर्यन पांडेय, चन्दन यादव, विशाल दुबे , कुंदन ,रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…

रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking