News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुबेरस्थान: ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 5, 2020  |  12:24 PM

1,350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरस्थान: ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
  • ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
  • कुबेरस्थान पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर । जनपद में लगतार अबैध कारोबारियों पर शिंकजा कसने के लिये बेताब विनोद कुमार मिश्र की पुलिस को एक औऱ कामयाबी हाथ आयी है। थाना कुबेरस्थान की पुलिस औऱ स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से एक ट्रक से अबैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शनिवार को थाना कुबेरस्थान व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के सेमरा हर्दो इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास से दो अभियुक्तगण सुरेन्द्र कुमार पुत्र करन सिहं साकिन जगसी थाना बरोदा जनपद सोनीपथ (हरियाणा), पंकज पुत्र सत्य नारायन साकिन H.NO. 672/18 एक्ता नगर थाना जिन्द जनपद जिन्द (हरियाणा) के पास से एक अदद ट्रक न0 RJ-18-GB-2704 में कुल 94 पेटी अवैध शराब , जिसमें कुल 825 लीटर बरामद कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2020 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अनुमानित बरामद कुल शराब की कीमत करीब रुपया 5 लाख मय बरामद ट्रक की कीमत लगभग रुपया 15 लाख है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

इन्होंने दिलाई कामयाबी

थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना कुबेरस्थान ,उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह,हे0का0 मुन्ना कन्नौजिया ,का0 रामनिवास यादव , प्रभारी स्वाट टीम आनन्द कुमार गुप्ता।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking