News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अज्ञात हत्या का अनावरण आलाकत्ल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 5, 2020  |  2:39 PM

1,095 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात हत्या का अनावरण आलाकत्ल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!
  • अज्ञात हत्या का अनावरण आलाकत्ल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • कोतवाली पड़रौना व स्वाट टीम के साथ सर्विलांस की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर। कोतवाली पड़रौना क्षेत्रान्तर्गत विगत 31 अक्टूबर को ग्राम जंगल कटनवार में एक अज्ञात महिला की सिरकटी लाश बरामद हुई थी, जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अज्ञात मृतका अज्ञात का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसका सफल अनावरण कोतवाली पड़रौना व स्वाट टीम के साथ सर्विलांस ने संयुक्त रूप से करते हुए आलाकत्ल के साथ एक अभियुक्त को दबोचने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर संदीप बर्मा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में उपरोक्त घटना के विवेचना के क्रम में मृतिका के शव की शिनाख्त कलावती उर्फ पूजा पुत्री हरिलाल निषाद सा0 बांसगांव टोला तिलगवां थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई थी। जिसमे आज दिनांक 05.11.2020 को उक्त घटना में सम्मलित अभियुक्त नियाज साह पुत्र फेकू सा0 जंगल बेलवा टोला देवकीनगर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद बांका (बड़ा छुरा) खून लगा बरामद किया गया।

जानिये क्या है!घटना का कारण

मृतिका की शादी कसया में सुबाष निषाद निवासी गुरमियां के साथ करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। पति से सम्बन्ध विच्छेद हो गया था। वर्तमान में यह मृतिका अपने मौसी गुलाइची निवासी सोहनपुर थाना कोतवाली पडरौना के सम्पर्क में थी व पडरौना में छावनी बड़ी नहर के पास सुनीता चौधरी पत्नी रामजी चौधरी के यहां विगत 5 से 6 महीने से रहकर अपना जीवकोपार्जन कर रही थी। मृतका का सम्बन्ध रामध्यान पुत्र श्यामदेव निवासी ग्राम कटनवार थाना कोतवाली पडरौना से हो गया था। इसी बीच मृतका ने अपने मौसी के बेटे रमेश साहनी को एक टेम्पू खरीदकर चलाने के लिये दी थी जिससे रामध्यान बहुत नराज चल रहा था। कई बार टेम्पू अपने नाम से कराने के लिये दबाव बनाया जब मृतका नहीं मानी तो अपने मित्र गिरफ्तार अभियुक्त नियाज साह के साथ मिलकर मृतका को घटना दिनांक 30.10.2020 की शाम को सुनीता के घर से बुलाकर अपने मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गया व कटनवार घटनास्थल पर ले जाकर बांका से काटकर हत्या कर दिया व बाकें को नहर के किनारे छिपा दिया था जो अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया है। अभियुक्त रामध्यान के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इन्होंने दिलाई कामयाबी

  1. प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह थाना कोतवाली पडरौना
  2. निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता स्वाट टीम प्रभारी
  3. उ0 नि0 अमित शर्मा स्वाट टीम
  4. उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम
  5. उ0नि0 नागेन्द्र सिंह
  6. उ0नि0 प्रमोद कुमार
  7. हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम
  8. हे0का0 सुशील कुमार सिंह सर्विलांश सेल
  9. का0 हिमांशु सिंह
  10. का0 सतीश कुशवाहा
  11. का0 वीरेन्द्र सिंह
  12. का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांश सेल
  13. का0 अशोक सिंह स्वाट टीम
  14. का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम!
  15. का0 अखिलेश यादव स्वाट टीम कुशीनगर।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking