News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आई0 जी0 आर0 एस0 संदर्भों के निस्तारण के संबंध में अति महत्वपूर्ण बैठक की गईl

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2022  |  7:45 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आई0 जी0 आर0 एस0 संदर्भों के निस्तारण के संबंध में अति महत्वपूर्ण बैठक की गईl

कुशीनगर।अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0 जी0 आर0 एस0 संदर्भों के निस्तारण के संबंध में अति महत्वपूर्ण बैठक की गई। उक्त बैठक में 31 मई 2022 तक डिफॉल्टर होने वाले संदर्भों के संबंध में निस्तारण आख्या के साथ बैठक में संबंधित विभागों द्वारा भाग लिया गया। बैठक को अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बिंदुवार /विभाग वार लोगों की समस्याओं/शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। तथा विभागवार एक एक समस्या का दूरभाष से सत्यापन कराया गया।
बैठक में ए आर कॉपरेटिव शिवजी यादव, खनन अधिकारी शिव दयाल, तथा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पडरौना ए एन सिंह के प्रतिभाग ना किये जाने पर जन शिकायतों के उपेक्षा व राजकीय कार्यो के प्रति उपेक्षित रवैया के कारण स्पस्टीकरण मांगा गया तथा जन शिकायतों का 24 घंटे के अंदर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण नहीं किये किये जाने पर माह मई के वेतन बाधित किया जाएगा का आदेश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking