News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ईलाज के आभाव में कैंसर पीड़ित तोड़ न दे दम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 6, 2021  |  9:30 PM

879 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईलाज के आभाव में कैंसर पीड़ित तोड़ न दे दम

साखोपार/कुशीनगर। पडरौना विकास खण्ड के गांव सखवनिया खुर्द निवासी राधेश्याम निषाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।बीमारी और मुफलिसी ने उसको मौत के मुहाने तक पहुँचा दिया है।अब उसे लोगों से मदद की दरकार है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

ज्ञात हो कि उक्त गांव निवासी राधेश्याम निषाद 14 वर्षो से मुख कैंसर से पीड़ित है।विगत 12 वर्षो तक उसने अपने कमाई के बदौलत अपना इलाज कराता रहा लेकिन पिछले 2 वर्षों से कमाई के अभाव में ईलाज न करा पाने के कारण मुख कैंसर अब अंतिम पायदान पर पहुँच चुका है।पीड़ित के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि अगर जल्द आपरेशन नहीं हुआ तो मौत हो सकती है।राधेश्याम निषाद जब स्वस्थ था तो वह ईट भट्ठे पर ईंट पकाने का कार्य करता था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।तथा उसी कमाई के कुछ हिस्सो को जमा कर मकान बनवाया जो इस समय उसके कुनबे का आशियाना है।लेकिन सरकारी सुविधाओं से मरहूम व भूमिहीन मुख कैंसर पीड़ित राधेश्याम निषाद अपने गरीबी व मुफलिसी के कारण मौत के मुहाने तक पहुँच चुका है।सरकारी सुविधाओं के नाम पर ना ही राशन कार्ड है,ना ही आयुष्मान कार्ड है,ना ही भूमिहीन होने के बावजूद पट्टे की भूमि ही आवंटित हुई है जिससे कि वह खेती कर अपना भरण पोषण कर सके।पीड़ित के परिवार में पत्नी सहित पांच बेटियां हैं,किसी तरह पत्नी मजदूरी करके सात लोगो का भरण पोषण कर रही है।ऐसे में पत्नी मीना देवी ने बताया कि परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है किसी तरह से मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पेट भर रही हूं।गोरखपुर के डॉक्टरों ने कहा है कि जल्द ही आपरेशन नहीं हुआ तो इनकी मौत हो सकती है।सोमवार को डॉक्टरों ने पैसों का इंतजाम करके हॉस्पिटल आने की बात कही है,अब ऐसे में हमें लोगों के मदद की ही दरकार है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking