News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक हुई संपन्न; हमारा प्रयास उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है -डी0 एम0

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 27, 2022  |  10:36 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक हुई संपन्न; हमारा प्रयास उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है -डी0 एम0
  • उद्यमों का स्थानीय स्तर पर आर्थिक लाभ स्थानीय लोगों को रोजगार द्वारा मिले- डीएम
  • अतिक्रमण हटाने में उद्यमियों और व्यापारियों के सहयोग हेतु किया धन्यवाद

कुशीनगर।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों से संबंधित विभिन्न समस्याएं उठाई गई।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

इस क्रम में प्लॉट आवंटन, भूखंड हस्तांतरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 की प्रगति, एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति व अन्य विविध बिंदु पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को हर तीसरे दिन उक्त समस्याओं के संदर्भ में क्या प्रगति हुई इसकी रिपोर्ट देने को निर्देशित किया। उद्योग बंधु के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि हमारा प्रयास आपकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई उद्यमी उद्योग लगाना चाहे तो उन्हें सहयोग किया जाए। विभाग स्तर पर उद्यम लगाने संबंधित कार्य में कोई विलंब है तो उसका निस्तारण किया जाए। आपको एक अच्छा वातावरण मिले, तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को आर्थिक लाभ मिले। इस दिशा में हमारा पूरा प्रयास और सहयोग आपको रहेगा।

व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर के जलने की समस्या, जर्जर तार और पोल की समस्या, जल निगम से संबंधित समस्या, फ़ूड सेफ्टी ट्रेनिंग के नाम पर खाद्य पदार्थ व्यवसायियों से पैसे वसूलने की समस्या, साप्ताहिक बंदी से संबंधित समस्या, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं होने की समस्या, पथ प्रकाश की समस्या, लक्ष्मी गंज बाजार में परिवहन विभाग की बसों के ठहराव, लक्ष्मीगंज बाजार को अलग से फीडर उपलब्ध कराने की बात, आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में की गई उक्त समस्याओं के संदर्भ में जिलाधिकारी ने विद्युत संबंधी समस्या हेतु शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) के मीटिंग में अनुपस्थित होने की वजह से उनके वेतन को रोकने का निर्देश दिया गया। बस परिवहन के लक्ष्मीगंज से होकर जाने हेतु उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने को निर्देशित किया गया। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उद्यमियों और व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने में सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, श्रम प्रवर्तन आयुक्त विजय यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, अग्रणी बैंक प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए के पाल, उद्यमीगण तथा व्यापारी गण आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking