News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ओडिओपी योजनांतर्गत 90 प्रतिशत तक का अनुदान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 22, 2021  |  2:31 PM

723 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ओडिओपी योजनांतर्गत 90 प्रतिशत तक का अनुदान

कुशीनगर | जिलाधिकारी एस राज लिंगम की अध्यक्षता में एक जनपद एक उत्पाद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।
एक जनपद एक उत्पाद (ओडिओपी) योजना में शामिल केले के रेशे से बनने वाले उत्पाद व इससे जुड़े अन्य उद्दोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा की गई नई पहल है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जानी है, उन्होंड बताया कि इस योजना अन्तर्गत लाभार्थी समूहों को 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा, जनपद में अभी तक 524 किसान समूह में जुड़े है,।
जिलाधिकारी ने केले के रेशे से बने उत्पाद के सम्बंध में मार्केटिंग पर जोर देते हुए कहा कि अनुभवी लोगों के माध्यम से ही उत्पाद को अच्छी बाजार मिलेगी। उन्होंने जोर डिया की जो भी लाभ हो इससे जुड़े सभी किसानों को मिलनी चाहिये इस पर विशेष ध्यान देना होगा, इसके अलावा उन्होंने बनाना रिसर्च सेंटर से भी जुड़े रहने की ताकीद की गई।
जिलाधिकारी दवारा मशीनों की खरीददारी के लिए विदेशी तकनीक वाली मशीनों के सम्बंध में सुझाव दिए गए, साथ ही उन्होंने प्रसाशन से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया।
उपायुक्त उद्दोग सतीश गौतम ने केले के रेशे से बने विभिन्न प्रकार के उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि इस का दायरा बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, इसके तहत कम से कम 20 लोगों का स्वयंसहायता समूह बनाकर उद्दम स्थापित कराया जाएगा, जिसके लिए सरकार द्वारा 90 प्रतिशत तक का अनुदान देने के साथ ही उत्पादों को बाजार भी मुहैय्या कराया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, उपायुक्त उद्दोग सतीश गौतम, श्री राम आधार कुशवाहा, अनूप साठले, श्रीमती अनिता राय, सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking