कुशीनगर | जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू के दौरान पुलिस प्रशासन की सख्ती बढ़ने से संक्रमण की चेन टूटने लगी है। चेन टूटी तो कोरोना वाइरस कमजोर पड़ने लगा, जिससे संक्रमितों की संख्या तेजी से घट गई। ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। मगर अभी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हुई। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ गया। बावजूद इसके पंचायत चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं। इसका नतीजा यह हुआ कि संक्रमण की रफ्तार कई गुना बढ़ गई। एक दिन में पांच सौ तक संक्रमित निकलने लगे, जिससे चारो ओर हाहाकार मचने लगा। लेकिन बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की आंकड़ों तेजी से घट रहे है। रविवार को मिली 5147 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 5076 निगेटिव व 71लोग संक्रमित पाए गए। राहत की बात ये रही की 225 लोगो ने कोरोना से जंग जीत लिया, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 887 हो गया है। जिले में अबतक 15032 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है जिनमें से 14046 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…