कसया/कुशीनगर । कोरोना संक्रमण व अत्यधिक ठंड से बंद चल रहे जूनियर स्तर के विद्यालय सोमवार को खुल गए। शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।इस दौरान बच्चों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी गयी।
तहसील क्षेत्र कसया व हाटा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रामबरचरगहा, तमासपुर खड्डा जाखनी गोबरही पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड्डा अहिरौली राजा गोबरही ,आदि परिषदीय विद्यालयों सहित आदि निजी विद्यालयों में बच्चों के स्वागत की खूब तैयारी की गई थी। बच्चों को तिलक लगाकर ,माला पहनाकर कक्षा में भेजा गया। शिक्षकों ने बच्चों को मास्क वितरित करते हुए उनके हाथों को सेनेटाइज करने की व्यवस्था भी कर रखी थी। शिक्षक कक्षा शिक्षण और खेल गतिविधयों से बच्चों को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान रागनी पांडेय अनिता राय मुरलीमनोहर धीरज मिश्रा प्रिती पाल पदमावती सिंह आदि उपस्थित रहे अनुसार डेढ़ माह बाद बच्चों से मुलाकात हुई।कोरोना काल में छूट गए पाठ्यक्रम को पूरा करने की चुनौती है। क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज से सभी बच्चे नहीं जुड़ सके थे। गुणवत्तापूरब शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराकर बच्चों को पुनः मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। एआरपी बिनोद कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ हो गया है। पुनः शैक्षिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शिक्षकगण एसआरजी,एआरपी का उपयोग करें ताकि शीघ्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…
कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…
राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…