News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दिव्यांगजनो के लिए हुए कार्यशाला का आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 3, 2021  |  5:08 PM

617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दिव्यांगजनो के लिए हुए कार्यशाला का आयोजन WhatsApp

कुशीनगर | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने की श्रृंखला में बुद्ववार को दिव्यांग जनों हेतु ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की योग्यता प्रक्रिया तथा आवश्यकता के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एआरटीओ श्री संदीप कुमार पंकज द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्ण बहरेपन मानसिक रोगी तथा दृष्टि हीनता की दशा में दिव्यांग होने पर लाइसेंस निर्गत नहीं किए जा सकते हैं।अन्य दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाले दिव्यांग जनों को अपने दिव्यांगता सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने होंगे तत्पश्चात अपने लिए इनवेलिड कैरिज यथा कस्टमाइज्ड वाहन की व्यवस्था करनी होगी तथा उसे आरटीओ कार्यालय प्रस्तुत कर उसकी उपयुक्तता जांच पास करानी होगी तदोपरांत दिव्यांग अभ्यर्थी जन लाइसेंस हेतु आवेदन कर सकते हैं तथा सभी मानकों पर खरे उतरने के पश्चात उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कर दिए जाने की व्यवस्था है । साथ ही कसया सहित हेरीटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अन्य लोगों को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित बच्चों को एक शपथ भी दिलाई गई। आज के इस कार्यक्रम में हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक प्राचार्य सभी शिक्षक तथा बच्चे शामिल थे। टी यस अयी /यातायात प्रभारी परमहंस ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा उनके द्वारा यातायात नियमों के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking