News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नगर से होकर निकलने वाली ड्रेन जलकुंभी व झाड़ियों से पटा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2022  |  10:03 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नगर से होकर निकलने वाली ड्रेन जलकुंभी व झाड़ियों से पटा

मो0असलम /पवन कुमार शर्मा

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

कसया/कुशीनगर । नगर से होकर बहने वाली ड्रेन का समया पूर्व सफाई न होने से बरसात के मौसम में जलकुम्भी व झाड़ियों से पूरी तरह पट चुका है l अगर पूर्व में सफाई की गयी होती तो ड्रेन का पानी सहजता से एक छोर से दूसरे छोर की तरफ आसानी से बहाव हो जाता, लेकिन सफाई न होने से पानी का जमाव हो रहा है, तथा ड्रेन का पानी ओवर फ़्लू होकर इधर -उधर बह कर लोगो के घरों व सहन पर जल जमाव हो रहा है l बताते चले कि पडरौना मार्ग की तरफ से बहकर आने वाली ड्रेन नगर कसया के वार्ड न 18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर होते हुए डॉ. अनिल श्रीवास्तव के हॉस्पिटल के बगल से होकर गुजरने वाला ड्रेन जलकुंभी तथा कचरो से पटा हुआ है । जिसके कारण बरसात के पानी का तेजी से बहाव न होने के कारण वार्ड वासियों के घरों तथा उनके फसलों को काफी क्षति पहुंचा रहा है । वार्डवासियों में इस बात से खासा नाराजगी देखा जा सकता है । वार्डवासियों का कहना है की हर साल यही कमोवेश बना रहता है पर जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कोई काम नहीं करते । अगर समय रहते इस ड्रेन की सफाई पर ध्यान दिया गया होता तो इस समय ऐसी नौबत नहीं आती । जब इस बाबत नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने बताया की रविवार के दिन सपहा रोड पर जहाँ ड्रेन गुजरती है वहा जेसीबी द्वारा सफाई कराया गया है, परंतु पानी का लोड ज्यादा होने के कारण पूरी सफाई होना मुमकिन नहीं हो पा रहा है । बैरिया टोला के पास नहर टूटने से भी नहर का पानी इसी ड्रेन में आ रहा है,जिसे आज बंद करने का कार्य चल रहा है । जल्द ही पानी का लोड कम हो जायेगा l ड्रेन गंडक विभाग के अधीन आता है, जिसकी साफ -सफाई तथा रख रखाव का जिम्मा उसी विभाग के पास है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिम्मेदारी किसी की भी हो पर मुसीबत तो हमें हो रही है l

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking