News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नम आँखों से दी गई शहीद को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 9, 2020  |  2:54 PM

1,715 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नम आँखों से दी गई शहीद को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब! WhatsApp
Responsive image

अपनी मांगों को लेकर शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े थे परिजन. देवरिया सांसद द्वारा परिजनों की मांग पूरा करने के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए परिजन.

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

भारत-चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से शहीद हुए कुशीनगर के लाल शहीद जवान रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव फाजिलनगर ब्लाक के बदुराव में संपन्न हुआ. हालांकि इसके पूर्व शहीद के परिजन मुख्यमंत्री को बुलाने पर अड़े रहे, लेकिन देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोहरा के द्वारा शहीद के परिजनों के मांग को पूरा कराने के आश्वासन पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भारी भीड़

इस दौरान कुछ युवकों द्वारा अंतिम संस्कार के समय आर्मी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की मांग को लेकर सांसद के गाड़ी का घेराव और नारेबाजी की गई. जिसके बाद पुलिस को हल्का बल का प्रयोग भी करना पड़ा और पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में ले लिया. दूसरी शहीद के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

मौके पर मौजूद शहीद के परिजन व क्षेत्रीय विधायक

ज्ञात हो कि फाजिलनगर विकास खंड के बदुराव निवासी स्व. सिंहासन गुप्ता के तीन बेटों में सबसे छोटे पुत्र रामेश्वर गुप्ता सेना में जवान पद पर तैनात थे. वर्तमान में उनकी तैनाती चीन सीमा के तिनसुकिया करौती बार्डर पर था. बीते मंगलवार को शाम छः बजे सेना अधिकारी ने उनके बड़े पुत्र अजीत के फोन पर सूचना दिया कि आपके पिता सैनिक रामेश्वर गुप्ता के हृदय गति रुकने से मौत गया है.

शहीद के घर पर मौजूद नेतागण
सांसद द्वारा मांग पूरा करने के आश्वासन पर माने परिजन

गुरुवार की देर रात शहीद का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा. जहाँ परिजनों ने अपने मांगो को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. वहीं जब देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने विधायक गंगा सिंह कुशवाहा व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोहरा सहित तमाम नेताओं व आला अधिकारियों के मौजूदगी में परिजनों के सभी मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया तब परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. शहीद को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अजीत ने दी.

ये थी परिजनों की मांग

शहीद रामेश्वर के परिजनों की मांग थी कि उनके दोनों पुत्रों को नौकरी और बेटियों के शादी का खर्चा उठाने के साथ ही सरकार द्वारा परिवार को अन्य लाभ दिलाया जाए, जिससे वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सके.

शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़
पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग, 4 हिरासत में

अंतिम संस्कार के दौरान जब शहीद को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने की बात आई तो कुछ ग्रामीण युवकों द्वारा पुलिस के गार्ड ऑफ ऑनर को न मानते हुए और सेना के जवानों से गार्ड ऑफ ऑनर देने की मांग करते हुए सांसद की गाड़ी घेर लिया गया. उनलोगों द्वारा नारेबाजी की गई, लेकिन परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए. दूसरी तरफ उग्र युवकों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए 4 युवकों को हिरासत में ले लिया.

अंतिम यात्रा के दौरान नारेबाजी करते ग्रामीण
ये रहे मौजूद

शहीद रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के अंतिम संस्कार के समय देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, सीओ फूलचंद कनौजिया, पटहेरवा थाना प्रभारी अतुल्य कुमार पांडेय, कानूनगो अवधेश मिश्रा, हल्का लेखपाल बब्बन बिहारी मिश्र, कांग्रेसी नेता मनोज सिंह, नन्दलाल विद्रोही सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा परिजन व भारी तादात में ग्रामीण मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking